ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, एक फोन कॉल ने मचाया हड़कंप, अलर्ट जारी

अयोध्या   अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अयोध्या में एक व्यक्ति के पास किसी ने फोन पर निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक अयोध्या के रामकोट इलाके में रहने वाले मनोज के पास यह धमकी भरा कॉल आया था और उसने धमकी भरा कॉल आने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर को बम से उड़ा देंगे।

अयोध्या में अलर्ट जारी, सभी जगह जवान तैनात

धमकी भरा कॉल आने के बाद अयोध्या में कई स्थानों पर जवानों को तैनात कर दिया गया है और इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि इस मामले में केस दर्ज कर दिया गया है। फोन करने वाले की शख्स के बारे में पता किया जा रहा है।

अयोध्या के रामलीला सदन का रहने वाला है मनोज

पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार अयोध्या के रामलीला सदन का रहने वाला है और फिलहाल वह प्रयागराज में रहता है। मनोज के मुताबिक सुबह लगभग 5 बजे उसे एक फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह दिल्ली से बोल रहा है और अगले 5 घंटे में गुरुवार सुबह 10 बजे तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या सिटी के एसपी मधुवन सिंह का कहना है कि यह मामला थाना राम जन्मभूमि अयोध्या का है। रामलला सदन के मनोज कुमार को सुबह 5 बजे एक फोन आया, जिसमें शख्स ने कहा कि वह दिल्ली से बोल रहा है और गुरुवार सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देंगे। धमकी देने वाले शख्स की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.