ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान को एक्शन मोड में देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार शाहरुख खान स्क्रीन पर साल 2018 में ‘जीरो’ में दिखाई दिये थे । लेकिन फिल्म की नाकामी की वजह से शाहरुख एक्टिंग दुनिया से दूर चले गए । हालांकि अब किंग खान के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन-अप हैं, जिसमें सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ शामिल। शाहरुख इन इसी महीने इसकी पूरी कर लगेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि ‘पठान’ की शूटिंग पूरी होते ही वह बिना किसी देरी के मार्च में राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू देंगे। लगभग चार साल बाद शाहरुख फिल्म पठान के जरिए बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख, दीपिका जॉन के अलावा फिल्म में सलमान खान भी कैमियो कर रहे हैं। कुछ मिलाकर सिनेमा प्रेमियों के ये फिल्म बेहद खास होने वाली है।  राजकुमार हिरानी और शाहरुख की आने वाली फिल्म को लेकर पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख इसी महीने ‘पठान’ की शूटिंग खत्म करते ही राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरू करेंगे। फिल्म के प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। फिल्म के महत्वपूर्ण शेड्यूल के लिए पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में भी होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान स्टारर इस मूवी में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.