ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मामूली विवाद पर युवक की जघन्य हत्या दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। रिश्तेदार के यहां दशगात्र में शामिल होने आये युवक को बाइक सवार दो युवकों ने चाकू से वारकर घायल कर दिया। अस्पताल पहुँच ने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात 10:00 बजे पठान मोहल्ला चांटीडीह के पास की है, जबडापारा गली नंबर 3 में रहने वाला मृतक राजेंद्र केवट ऑटो चालक था। बुधवार की शाम वह रिश्तेदार के घर दशगात्र में शामिल होने पहुंचा था। इसके बाद नदी किनारे बन रही सड़क के पास बैठ वह किसी से बात कर रहा था। इसी बीच चटीडीह निवासी युवक बाइक पर आएं उन्होंने राजेंद्र से विवाद शुरु कर दिया विरोध करने पर युवक गाली गलौज करने लगे।

इसी बीच उनमें से एक युवक ने राजेंद्र के पेट में चाकू से वार कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी राकेश केवट पिता स्वर्गीय शनिचर राम केवट उम्र 29 साल साकिन बकरा गली नंबर 3 जबड़ापारा सरकंडा की रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच के साथ पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गई। रात भर चली खोजबीन के दौरान एक टीम को तत्काल तथ्य एकत्रित करने में लगाया गया।
एक टीम साइबर टीम के साथ आसपास पूछताछ में लग गई. सिम्स में परिजनों से भी बातचीत की गई. तत्काल चश्मदीद लोगो से जानकारी के आधार पर आवेश कुरैशी और एक अन्य नाबालिग की गिरफ्तारी कर ली गई। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी आरोपी आवेश कुरैशी पिता अरशद कुरैशी के साथ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बरामद किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.