गूगल में अब बढ़ेगा तनाव तनावमुक्त रखने वाली क्रिस्टिन को किया बाहर
न्यूयार्क। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने हाल ही में 12000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने जिन कर्मचारियों की छंटनी की है उसमें गूगल के मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग विभाग की प्रमुख क्रिस्टिन मैक्ज़को भी शामिल हैं। इन पर गूगलर्स को तनावमुक्त रखने की जिम्मेदारी थी। वे कंपनी के साथ पिछले 15 सालों से थीं और उन्होंने कई विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2021 में उन्हें मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग विभाग का दायित्व सौंपा गया था। उनके साथ ही विभाग से कई और कर्मचारियों को भी निकाल दिया गया है।
क्रिस्टिन ने भी पोस्ट लिखकर अपना दिल हल्का किया है। क्रिस्टिन के साथ ही वेलबीइंग टीम में काम करने वाली एलिजाबेथ चा को भी इस महीने की शुरुआत में नौकरी से निकाल दिया गया। चा स्केल प्रोग्राम की प्रमुख थीं।
क्रिस्टिन ने लिखा पिछले कुछ दिनों में मेरे मन में बहुत सारी भावनाएँ हैं। मैं अपने उन दोस्तों और सहकर्मियों को छोड़कर बहुत दुखी हूं जिनके साथ मैंने गूगल में काम किया है। मैं जीवन की नई शुरुआत कर रही हूं और नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हूं। क्रिस्टिन और उनके साथियों को उस समय में नौकरी से निकाला गया है जब गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि गूगल कर्मचारी बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी जाने के कारण कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.