ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करण जौहर ने की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट का एलान

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को और इंतजार करना पड़ेगा। यह हम नहीं बल्कि आज करण जौहर द्वारा साझा की गई पोस्ट बता रही है। इस पोस्ट को देखकर साफ हो गया है कि फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अप्रैल के बजाय जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

करण जौहर का एलान

दरअसल, करण जौहर ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट का एलान किया है। करण जौहर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘सब कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, तो इस विशेष कहानी की मिठास को बढ़ाने के लिए – हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे है तैयार  और अब देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में।’

क्या ‘पीएस 2’ से टकराना नहीं चाहते करण जौहर? 

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट में हुए बदलाव के पीछे के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि करण जौहर ने मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव को टालने के लिए हो सकता है। जहां ‘पीएस 2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयम रवि, सरथकुमार, प्रभु लाल, किशोर, अश्विन और ऐश्वर्या लिक्ष्मी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.