ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Bigg Boss 16 से बाहर आने के बाद सुम्बुल तौकीर खान को परिवार से मिला शानदार सरप्राइज..

टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान  का सफर अब बिग बॉस 16 में खत्म हो चुका है। पिछले 18 हफ्तों से बिग बॉस हाउस में रही सुम्बुल ने अपने गेम से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।वहीं फिनाले से कुछ दिन पहले ही सुम्बुल का शो से पत्ता साफ हो गया। एक्ट्रेस को कम वोट के चलते घर से बाहर होने पड़ा। वहीं शो से बाहर आने के बाद सुम्बुल को उनके घर पर शानदार सरप्राइज मिला, जिसे देख एक्ट्रेस के होश उड़ गए।बिग को अलविदा कहकर सुम्बुल तौकीर खान जैसे ही अपने घर पहुंचीं तो पापा और बहन ने उनके शानदार वेलकम किया।

एक्ट्रेस ने अपने इस ग्रैंड वेलकम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और साथ ही पोस्ट लिखा है। एक तस्वीर में सुम्बुल की बहन ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में सुम्बुल हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए और सिर पर क्वीन वाला ताज लगाए कैमरे को पोज दे रही हैं। साथ में सुम्बुल ने नोट लिखा है,’मैं स्पीचलेस हूं। मैं अपने परिवार को छोड़कर घर के अंदर चला गई थी, लेकिन मैं बाहर आई तो देख रही हूं कि मेरा परिवार बड़ा हो गया है।

यह एक ऐसी जर्नी थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव साबित हुआ। मैं यहां जरूर यह जिक्र करना चाहूंगी कि मैंने जो भी एक्सपीरियंस कमाया है। मेरा बिग बॉस का सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन मेरा वास्तविक सफर आज से शुरू होगा। आपके सपोर्ट और प्यार के साथ, मुझे यकीन है कि मैं किसी भी ट्रॉफी से अधिक हासिल कर लूंगी क्योंकि आपका प्यार मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.