ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत 

उन्नाव । उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई।  टक्कर इतनी  तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग को मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचनार पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि कार में सवार तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड प्राप्त किया है। जिसकी पहचान मध्य प्रदेश जिला सतना के रुप में हुई है।वहीं दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने कार से 18300 रुपए और 3 मोबाइल बरामद किए है। मोबाइल के माध्यम से मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने बताया मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल युवक को उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।वहीं एक मृतक की पहचान सतना के तहसील रीवा निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी की शिनाख्त हो सकती है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.