ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रावस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:हादसे में एक युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र में बाजार से एक महिला और एक मासूम को बाइक पर बिठाकर वापस घर जा रहा एक बाइक सवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव के सेनापति घर से अपनी भाभी लीलावती को बाइक पर एक मासूम बच्चे के साथ बिठाकर बाजार गए हुए थे। वहीं देर शाम जब वह बाजार से अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे। तभी जैसे ही सेनापति बभनी गांव के पास पहुंचे सामने से काजी पुरवा गांव से एक व्यक्ति काफी तीव्र रफ्तार से बाइक लेकर निकला। जिसके चलते दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई।

इलाज के दौरान महिला की मौत

इस हादसे में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें आनन-फानन में तत्काल लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। जहां पर सेनापति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उनकी भाभी लीलावती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में इलाज चल रहा।

दो लोगों का चल रहा इलाज 

वहीं दूसरा बाइक सवार इसरार गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिंनगा रेफर किया गया है। वहीं दर्दनाक घटना के चलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.