ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुनिया की नामी कंपनी स्ट्राइकर के ग्लोबल ऑर्थोपेडिक्स कंसलटेंट बने AIOR, पटना के मेडिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह

पटना। अनुप इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑर्थोपेडिक्स एंड रिहैबिलिटेशन के मेडिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया की जानी मानी कंपनी स्ट्राइकर ने डॉ आशीष सिंह को अपना ग्लोबल ऑर्थोपेडिक कंसलटेंट नियुक्त किया है।

अनुप इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्थोपेडिक्स एण्ड रिहैबिलिटेशन के मेडिकल डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह ने बताया कि स्ट्राइकर कंपनी ने उनको यह मौका उनकी विशेषज्ञता को ध्यान में रखकर दिया है। डॉ आशीष सिंह पूर्वी भारत के पहले ऐसे डॉक्टर हैं जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। एआईओआर के डायरेक्टर डॉ आशीष सिंह ने कहा कि उनका इस पद पर नियुक्त होना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

डॉ आशीष सिंह ने यह भी बताया कि उनकी विशेषज्ञता के आधार पर स्ट्राइकर कंपनी ने वर्ल्ड लेवल पर उनकी काबिलियत को सराहा है। डॉ आशीष ने यह भी बताया कि वह पहले वह इस कंपनी के लिए भारत के कंसल्टेंट थे और जगह जगह पर जाकर लोगों को जानकारियां देते थे।

ज्ञात हो कि डॉक्टर अशीष सिंह बिहार के पहले और देश के उन चंद गिने-चुने ऑर्थोपेडिक सर्जन में से हैं। जिन्होंने रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से इलाज करके चिकित्सा के दुनिया में एक नया आयाम स्थापित किया है। डॉ आशीष कुमार सिंह देश-विदेश के कई शहरों में आमंत्रित किए जाते हैं। जहां बड़ी संख्या में डॉक्टर उनके द्वारा की जाने वाली लाइव सर्जरी को देखते हैं और जटिल विषयों पर उनके लेक्चर को सुनकर अनुभव का लाभ भी उठाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.