ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व विधायक ने समाधान यात्रा की सफलता के लिये दिया बधाई

कटिहार। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कोढा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने समाधान यात्रा की सफलता पर महागठबंधन के सभी साथियों जिला प्रशासन एवं उनके एक एक कर्मी कोढा क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का लक्ष्य लोगों की सेवा करना विकास कार्य करना ही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार में चौतरफा विकास हो रहा है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वित्त मंत्री विजय चौधरी भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी जल संसाधन मंत्री संजय झा खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह सहकारिता मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव को भी दिघडी आगमन पर बधाई दिया। दिघडी में जिस तरह से खेती मछली पालन को लेकर किसान आत्मनिर्भर हो रहे है। पंचायत सरकार भवन में लोगों की और प्रतिनिधियों के सभी जरूरतों का एक जगह होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री जी से दिघडी पंचायत सरकार भवन में वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा की सभी पंचायतों में इस तरह का सहूलियत लोगों के मिले ऐसी उनकी इच्छा है। बहुत सारे लोगों ने उनको आवेदन दिए जो मुख्यमंत्री जी को उन्होंने सुपुर्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिनको विकास से कोई लेना-देना नहीं है जो सिर्फ नफरत की राजनीति करते हैं। भाजपा के इशारे पर ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद महागठबंधन के बैनर पोस्टर फाड़े गए और उन को आग के हवाले किया गया उसी वक्त वहां पर मोदी अमित शाह और जय श्री राम के नारे भी लगे। भाजपा की यह ओछी राजनीति है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। भारतीय जनता पार्टी और उनका व्हाट्सएप पाठशाला युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहा है। उन्होंने भाजपा को चेताया की पूरे जिले में कोढा के लोग सर्वधर्म समभाव से रहते हैं और शांति के लिए यह इलाका जाना जाता है। यहां किसी भी प्रकार की हिंसा तनाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा के इसी नफरत और हिंसा के राजनीति के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नफरत छोरो भारत जोड़ों के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा किए। अब इसी नफरत और हिंसा की राजनीति के खिलाफ वे गुजरात से असम तक यात्रा करेंगे। जिस प्रकार नफरत और हिंसा के खिलाफ राहुल गांधी को जनसमर्थन मिला है यह साफ दर्शाता है कि लोग शांति और सद्भाव चाहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.