ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कृषि के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा देश : नंदकिशोर

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में कृषि उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे किसानों का हौसला बढ़ा है। किसानों की आमदनी भी लगातार बढ़ रही है। श्री यादव ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रबी और खरीफ फसलों के क्षेत्रफल में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि रबी फसलों के तहत बोया गया कुल क्षेत्रफल का 2020-22 में 697.93 लाख हेक्टेयर से 3.25 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 720.68 लाख हेक्टेयर हो गया है यह 2020-22 की इसी अवधि में बीजों की बोआई की तुलना में 22.71 लाख हेक्टेयर अधिक है। सामान्य बोये गये क्षेत्र की तुलना में 633.80 से 720.68 हेक्टेयर तक 13.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री यादव ने कहा पीएम मोदी किसानों की खुशहाली के लिए बड़ी शिद्दत से काम कर रहे है। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए कई पहल की है। उनकी पहल से मिलेट के प्रति लोगों का नजरिया अब सकारात्मक हुआ है। सही मायने पीएम मोदी किसानों के सच्चे हितैषी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.