ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनता अच्छी तरह समझती है कि उपेंद्र कुशवाहा किस पथ पर जाना चाहते हैं: श्रवण कुमार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम में बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी’’ एवं महासचिव अरुण कुमार सिंह, सचिव वासुदेव कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्त्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में मंगलवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम में जो भी फरियाद लेकर आते हैं, उनको सुना जाता है और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को फोन से निर्देश दिया जाता है। जो विधि और नियम सम्मत होता है उस पर तुरंत कारवाई भी होती है। मुख्यमंत्री का और हमलोगों का जो जनता के साथ कमिटमेंट है उसको पूरा करने में हमलोग जनता की समस्याओं का हल निकालने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह कार्यक्रम अब काफी लोकप्रिय हो गया है और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।

मंत्री श्रवण कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बुलाये गए बैठक संबंधी एक सवाल के जवाब में कहा कि उनको जदयू में लगातार जितना सम्मान मिला अगर बयानबाजी के पूर्व उसपर एक बार भी सोचते तो मैं समझता हूं कि कोई बयानबाजी करते ही नहीं। वो किस पथ पर जाना चाहते हैं, बिहार की जनता अच्छी तरह समझ रही है। पहली बार विधायक बनने पर नीतीश कुमार ने उन्हें विपक्ष का नेता बनाया। दल छोड़ भाग गए, आए तो राज्यसभा के सदस्य बनाये गए पुनः भाग गए, फिर आए तो पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य बने। इतने सम्मान के बाद भी यदि वो अपने को उपेक्षित समझते हैं तो इस पर क्या बोला जाए?

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के लोग जबतक हमलोगों के साथ रहते हैं तो सबकुछ ठीक रहता है उनके हटते ही बिहार में जंगलराज आ जाता है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 17 वर्षों से बिहार में कानून का राज स्थापित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी मजबूती से देश भर में लड़ेगी और भाजपा का सफाया करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.