ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश महिला हाकी टीम ने हरियाणा को हराकर किया फायनल में प्रवेश

ग्वालियर ।   मध्यप्रदेश की महिला हाकी टीम ने गुरुवार सुबह हुए सेमीफायनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को हराकर फायनल में प्रवेश किया। पूरे मैच में एमपी की टीम हरियाणा की टीम पर भारी रही और दवाब बनाए रखा। जिसकी वजह से हरियाणा की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। खासबात यह रही कि महिला हाॅकी टीम का उत्साह वर्धन करने के लिए प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पूरे समय स्टेडियम में मौजूद रहीं। खेला इंडिया यूथ गेम्स में गुरुवार सुबह एमपी विमेंस हॉकी टीम का मुकाबला हरियाणा की महिला टीम से था। मुकाबला शुरू होने के साथ ही मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा की टीम पर दवाब बना लिया। पूरे मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा के खिलाडि़यों को छकाते हुए दो गोल दाग दिए। पूरे समय में हरियाणा टीम मध्यप्रदेश पर दवाब नहीं बना पाई और एक भी गोल नहीं कर पाई।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया उत्साहवर्धन

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी मौजूद थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया मैच के आरंभ से अंत तक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा सालों की मेहनत से खेलों के लिए तैयार हुई उत्कृष्ट अधोसंरचना व खेल सुविधाओं की बदौलत मध्यप्रदेश को प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मिली है। उन्होंने कहा साई (स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सहित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने आए खिलाड़ियों, कोच व ऑफिशियल्स ने मध्यप्रदेश में मिली सुविधाओं की सराहना की है। खेल मंत्री सिंधिया ने कहा मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.