ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित

नई दिल्ली| सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को नशा मुक्ति भारत अभियान का एक समारोह आयोजित करेगा। इसमें नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समारोह में 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) देश को समर्पित करेंगे। ये समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे होगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2022 में संसद में कहा था कि ड्रग का खतरा एक गंभीर समस्या है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रहा है और ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए भी किया जाता है। अमित शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.