ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौगड़वा मे बैठक कर शिक्षामित्रों ने बनाई रणनीति

बहराइच। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व मे आगामी 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में शिक्षामित्रों का विशाल महासम्मेलन होना है। सम्मेलन में शत-प्रतिशत सहभागिता को लेकर संगठन जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड नवाबगंज के न्याय पंचायत चौगोड़वा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज प्रथम में शिक्षामित्रों ने बैठक कर इसकी रुपरेखा बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में विशाल शिक्षामित्र महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उन्होंने समस्त शिक्षामित्रों से शत-प्रतिशत महासम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की। न्याय पंचायत प्रभारी रामकिशोर ने कहा कि सभी शिक्षामित्र अपने हितों को ध्यान में रखते हुए एकजुटता के साथ 20 फरवरी को शिक्षामित्र महासम्मेलन मे शामिल होने लखनऊ जरूर पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक न्याय पंचायत के हर गांव से शिक्षामित्रों के लखनऊ पहुंचने का आवाहन किया। बैठक में इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से मंसूर अहमद, राम मूरत, छोटेलाल, इस्लाम खां, एजाज बेग, शिवप्रसाद यादव, सिराज खां, वकील अहमद, जंगबहादुर यादव सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.