ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सिद्धार्थ-कियारा का वेलकम

सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थी। ग्रैंड वेडिंग के बाद अब न्यूली वेड कपल 8 फरवरी को दिल्ली पहुंचा। सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को अपने दिल्ली वाले घर लेकर पहुंचे। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।दिल्ली पहुंचे पर सिद्धार्थ-कियारा का ढोल के साथ स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे साफ घर के बाहर ढोल बज रहे है। मल्होत्रा ​​​​के कुछ सदस्य डांस भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा और सिड ने भी इस दौरान थोड़ा का डांस किया था।

जैसलमेर से निकलते वक्त सिद्धार्थ और कियारा वेस्टर्न लुक में नजर आए थे, लेकिन एक्ट्रेस जैसे ही दिल्ली पहुंची तो उन्होंने अपने लुक को देसी लुक में बदल दिया। इस दौरान वह खूबसूरत रेड कलर के आउटफिट में सूट में नजर आई। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं सिद्धार्थ भी उन्हें ट्विनिंग करते नजर आए। सिड व्हाइट पजामा के साथ रेड कुर्ते में दिखे। इसपर उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाले शॉल कैरी किया हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली में फैमिली रिसेप्शन देने वाले हैं। दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे।वहीं शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई प्यारी तस्वीरे शेयर की थी। शादी के जोड़े में सजे सिड-कियारा एक-दूसरे में खोए नजर आए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा था ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है..आगे की जर्नी के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.