ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन दिवसीय यज्ञ में भव्य भण्डारे के साथ संपन्न

गया। शुक्रवार को अतरी प्रखण्ड के टेउसा बाज़ार में शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था जो आज भव्य भण्डारे के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ में रासलीला का भी आयोजन किया गया था जिसे देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। टेउसा समाज विकास संगठन के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय भव्य यज्ञ कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया तथा वृंदावन धाम से आए हुए स्वामी दुर्गा प्रेम पुजारी जी के द्वारा श्री कृष्णलीला की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी गई। वृहस्पतिवार को दिन में दैत्य राज का वध एवं रात्रि में माखन चोरी लीला एवं शुक्रवार को दिन में कृष्ण विवाह एवं रात्री में कंस वध के प्रसंग को चित्रित किया गया। शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा एवं जलाभिषेक कर हवन कार्यक्रम के बाद भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया था इसके साथ ही तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर छोटु चौधरी,दीपक गुप्ता, अवधेश कुमार, परमानंद प्रसाद, प्रकाश राम, सनोज, अनिल, मुकेश, डब्लू, जर्मनी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.