ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पॉक्सो मामले में महिला फुटबॉल के पूर्व कोच के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

नई दिल्ली| दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल के पूर्व कोच एलेक्स मारियो एम्ब्रोस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उन पर जून 2022 में एक महिला एथलीट का यौन शोषण करने का आरोप है, जब टीम नॉर्वे में प्रशिक्षण ले रही थी। द्वारका अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 70 (किसी भी व्यक्ति की उपस्थिति या गिरफ्तारी के लिए मजबूर करना या किसी भी स्थान की तलाशी लेना) के तहत वारंट जारी किया।

यह मामला यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत दर्ज किया गया है।सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश ने जमानत के लिए लगाई गई शर्तों का पालन नहीं करने पर जमानतदार को नोटिस भी जारी किया अदालत ने मामले को 25 फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

एम्ब्रोस को पिछले साल जून में यूरोप के एक प्रशिक्षण दौरे के दौरान एक नाबालिग खिलाड़ी के साथ कथित दुराचार के लिए निलंबित कर दिया गया है और नॉर्वे से वापस बुला लिया गया है।40 वर्षीय कोच पर नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन दुराचार का आरोप है, जब भारतीय टीम फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप की तैयारी के लिए यूरोप में थी।

अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाते हुए एम्ब्रोस ने यौन दुराचार के आरोपों से इनकार किया था और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को कानूनी नोटिस भेजा। उनके वकील द्वारा जारी नोटिस में एआईएफएफ की कार्रवाई को मनमाना और असंवैधानिक कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.