ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

प्रखंड स्तरीय दक्ष कार्यक्रम में उत्तीर्ण छात्र-छत्राओं को पुरस्कृत

कटिहार। कदवा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र कदवा में प्रखंड स्तरीय दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मोo मुर्शीद अंसारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजमणि महतो, डीडीओ शोभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रेम कुमार परदेशी के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यह हमे अनुशासन एवं जीवन के प्रति संवेदनशील बनना सिखाता है।साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजमणि महतो ने बताया कि प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल कार्यक्रम का आयोजन 30 एवं 31 जनवरी 2023 को बूबना आदर्श मध्य विद्यालय सोनौली के खेल मैदान में किया गया था जिसमें प्रखंड के सभी उत्क्रमित, मध्य एवं उच्च विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें 14 से 19 वर्ष के एकल एवं दलिय स्पर्धा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल140 बच्चों को मेडल, शील्ड एवं प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में भाग लेने वाले सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में रंजीत कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र रजक, प्रेम कुमार परदेशी, अमरनाथ सिंह यादव, कुमार मंगलम,मो चंगेज हयात, मो० अजदनी गोलाम, शबाना खातून, अनीश कुमार दास, मो० हन्नान,संजय कुमार सरकार के अलावे कुल 25 शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्र कदवा के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.