ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आसपास गांव में तेंदुए की दहशत, मृत गाय के पास मिले पंजों के निशान

चूरू: कातर उप तहसील के गांव ज्याक, नम्बासर और सीमावर्ती क्षेत्र भाषिना, करेजड़ा के आसपास गांवों में तेंदुए की संभावना के चलते वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओमप्रकाश बीडासरा और गोविंद मिल ने बताया कि शुक्रवार रात एक गाय को किसी जानवर ने मार दिया। अधिकारियों के अनुसार वहां आसपास मिले पदचिह्न तेंदुए से मिलते-जुलते हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है।

किसानों को किया सावधान
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेंदुए की सम्भवना के चलते किसानों को खेत में रात के समय लाइट जलाकर रखने सहित आग भी जलाकर रखने की सलाह दी है। समय-समय पर पटाखे फोड़ने की हिदायत दी है।

छापर वन विभाग के रेंजर ओकेश यादव ने बताया कि भाषिना, करेजड़ा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। उनकी टीम और ग्रामीण की मदद से पद चिह्नों पर तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी को दिखाई नहीं दिया है। कुछ दिन पहले भी सुनारी व डुंगराज में भी इस तरह की सूचना पर तलाशी की थी, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने पर जयपुर सूचना देकर टीम को बुलाकर पकड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.