ग्रामीण युवाओं कि अथक प्रयास से सिसवार अस्पताल पुनर्निर्माण की नींव सोमवार को रखी जाएगी
( ग्रामीण व प्रवासी यूवा शक्ति मिलकर बाकी समस्याओं के लिए जल्द होगी अभियान)
मधुबनी; “आहिस्ता चल ऐ तुम जिंदगी, कुछ फ़र्ज़ निभाने बाँकी है, कुछ कर्ज़ चुकाने बाँकी है।” इस चरितार्थ को सत्य साबित करते हुए मधुबनी जिले के सिसवार गांव के प्रवासी व ग्रामीण युवाओं ने मिलकर अपनी मातृभूमी के लिए अथक प्रयासों से बिहार सरकार को इस अस्पताल के तरफ ध्यान आकर्षित करा कर इसे फिर निर्माण कराने के लिए मंजूरी मिली थी। अब इसे निविदा आवंटन कर निमार्ण कार्य जल्द से जल्द करने कि आदेश दिया गया है, जिसके लिए सोमवार को ग्रामीणों व यूवा शक्ति के सदस्यो के समझ सिसवार अस्पताल पुनर्निर्माण की नींव रखी जाएगी । जिसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर क्षेत्रीय जनता के लिए स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जायेगी। गौरतलब हो कि इस अस्पताल की पुनर्निर्माण को लेकर कई सालों से ग्रामीण युवा शक्ति व प्रवासी ग्रामीणों ने मिलकर बरी अभियान चला कर इस मुकाम को हासिल किया ।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी व प्रवासी ग्रामीण ई. आर.के.जायसवाल से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी युवा शक्ति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा की हमलोगों की मातृभूमि के लिए पहली मंज़िल है और इसे पूर्णरूप से पूरा कर गांव की दूसरी समस्याओं के लिए भी ग्रामीण व प्रवासी यूवा शक्ति मिलकर लरेगे और जितेंगे। इस बैठक में शंकर झा, आनंद झा, ई.आर.के. जायसवाल, सोनू झा, गोविंद झा, प्रजेश झा, हरीशंकर झा, ब्रह्ममा झा, मुरारी झा व मुकेश कुमार और अन्य युवा शक्ति के सदस्य मौजूद थे।