ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनने से मेवात से मुंबई का  सफर होगा आसान

नूंह । दिल्ली-बड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनने से मेवात से मुंबई का  सफर आसान हो जाएगा। किसानों, व्यापारियों व पर्यटकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे शुरू होने से नूंह (मेवात) के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। देश के इस चर्चित एक्सप्रेस-वे को कई तरह की सुविधाओं से लैस बनाया जा रहा है। सुविधाएं मिलने के साथ-साथ इस एक्स्प्रेस-वे से हरियणा और राजस्थान के लोगों की आपस में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ की लागत से बनाए जा रहे आठ लेन दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे से मेवात से मुंबई तक का सफर आसान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस–वे के आधे हिस्से गुरुग्राम के सोहना से राजस्थान के दौसा तक 225 किलोमीटर का शुभारंभ करेंगे।, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस–वे पर रेस्ट एरिया, अस्पताल और होटल भी बनाए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नूंह (मेवात) के कपड़ा व्यापारियों को मुंबई और गुजरात पहुंचने के लिए पहले दिल्ली जाना पड़ता था। उसके बाद वह इन महानगरों के लिए प्रस्थान करते थे, लेकिन अब मेगा एक्सप्रेस–वे बनने से कपड़ा व्यापारी आसानी से गुजरात और मुंबई जा सकेंगे, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। नूंह मेवात में ज्यादातर लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं। दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेस–वे से किसान अपने खेतों में सब्जी एवं अन्य फसलों को उगाकर महानगरों में बेच सकेगा। किसान अपनी सब्जियों और फसलों को महानगरों में बेचकर अच्छे दाम कमा सकेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.