ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आस्था जिले में धूमधाम से हुई मां शारदे की पूजा, दिन भर रही चहल-पहल

रामगढ़

जिले भर में मां सरस्वती की पूजा शनिवार को धूमधाम से की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. छात्र अपने अपने विद्यालय में व युवा अपने अपने आवासीय परिसर या आसपास मंडप स्थापित कर मां सरस्वती की अराधना कर रहे थे. प्रसाद, सजावट की सामग्री आदि की खरीदारी को लेकर जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण बाजारों में शनिवार को भी काफी भीड़ देखी गयी। मां सरस्वती की पूजा को लेकर शनिवार को दिन भर शहर में शंख ध्वनि, मां सरस्वती की वंदना, आरती आदि से माहौल भक्तिमय बना रहा. चौक-चौराहों पर युवा मां सरस्वती की पूजा में जुटे रहे. संध्या होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा. जगह-जगह पूजा कमेटियों द्वारा रोशनी की व्यवस्था की गयी थी मां सरस्वती की पूजा को लेकर शनिवार को दिन भर पूजन सामग्रियों की दुकानों पर छात्रों-शिक्षकों व युवाओं की भीड़ लगी रही.सरस्वती पूजा को लेकर पूजा पंडालों में युवा जम कर थिरके. हालांकि प्रशासन की मनाही के कारण पूजा पंडालों में डीजे न के बराबर देखा गया. युवाओं ने छोटे छोटे साउंड बजाकर ही धूम मचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.