ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बर्फीली हवाओं से दिल्ली-NCR में लौटी ठंड

Weather: पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद चलीं तेज हवाओं से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है,जिससे दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हुई है। रविवार की अपेक्षा सोमवार के तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बीते दिनों अलर्ट जारी करते हुए लोगों के चेताते हुए आग्रह किया था कि रविवार और सोमवार को तेज ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है, जिसमें से दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम इलाके सर्दी बढ़ गई है।राजधानी दिल्ली में रविवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है।

फिर भी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इस वजह से हल्की सर्दी के साथ खुशनुमा बना हुआ है।रविवार-सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, लेकिन सोमवार के बाद तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं, जिससे के बाद दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की विदाई हो सकती है।दिल्ली-एनसीआर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा के साथ धूल उड़ने के कारण शनिवार को वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इससे एक बार फिर हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में निचले स्तर पर या ‘मध्यम’ श्रेणी में बरकरार रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.