ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूसी सेना की गोलाबारी जारी

यूक्रेन । यूक्रेन के पूर्व में अधिक जमीन कब्जाने के प्रयासों के तहत रूसी सेना ने सप्ताहांत के दौरान यूक्रेनी शहरों पर गोलीबारी करना जारी रखी। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को को वहां बहुत प्रतीक्षित व्यापक हमला शुरू करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गवर्नर सेर्ही लिसाक ने बताया कि दक्षिण पूर्वी निप्रॉपेट्रोवस्क क्षेत्र के एक शहर निकोपोल में रविवार सुबह गोलाबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। गोलाबारी में चार आवासीय इमारतें, एक स्कूल और एक जल-मल शोधन संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गए। गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रात के दौरान तीन एस-300 मिसाइलों के जरिये अवसंरचनाओं को निशाना बनाए जाने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। रूसी सेना ने कहा कि उन्होंने शहर के मालिशेव मशीनरी संयंत्र में बख्तरबंद वाहन से संबंधित कारखाने पर हमला किया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने भी शनिवार को पांच ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने जानकारी दी कि रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेन पर 12 मिसाइल दागने समेत कुल 32 हवाई हमले किये। इसके अलावा मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के जरिये 90 चक्र गोला दागे जाने की जानकारी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.