ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानाध्यापक 15000 रु० की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज को निगरानी थाना कांड त्रिभुवन साह, प्रधानाध्यापक, श्री ब्रज विहारी लाल निकेतन +2, विद्यालय पट्टी, बोकाने, जिला- पूर्वी चम्पारण को पन्द्रह हजार रुपये रिश्वत लेते इनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं परिवादी द्वारा अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी द्वारा अंतिम वेतन प्रमाण पत्र (LPC) एवं अनापति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। वहीं आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता अभय कुमार रंजन, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त त्रिभुवन साह को पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेते इनके विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.