बाल कल्याण समिति ने बृहद आश्रय गृह का किया निरीक्षण
समिति ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला
कटिहार। बाल कल्याण समिति की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का बेंच ने नवनिर्मित बृहद आश्रय गृह स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार कर रहे थे। नेतृत्व का संचालन समिति सदस्य प्रवीण कुमार झा कर रहे थे। समिति की न्याय पीठ ने नवनिर्मित आश्रय गृह स्थित बाल गृह का निरीक्षण के क्रम में पाया कि 12 फरवरी को बाल गृह नये आश्रय गृह परिसर में हस्तांतरित होकर आया है। जिसके कारण पूरी तरह व्यवस्था सुढृय्य नहीं हुई है। निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि बाल गृह में आवासित बाल गृह के दिनचार्या के अनुसार भोजन, पठन-पाठन, खेलकूद एवं रात्रि विश्राम कर रहे हैं। लेकिन बाल गृह संचालित होने वाले पंजी एवं अन्य सामान अव्यवस्थित रहने के कारण सफल रुप से संचालन होने में काफी कठिनाई हो रही है। समिति ने निरीक्षण के क्रम में बच्चों से भी मिलकर बातचीत किया। समिति ने सभी बच्चे से पूछा कि यहां किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं हो रही है, तो बच्चे ने कहा कि यहां किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है।नया माहौल मिल रहा है। व्यवस्था में व्यवस्थित होने में समय लगेगा। तब सारी व्यवस्था अपने आप सुधीर हो जाएगी। बाल गृह में समय पर भोजन कराया जा रहा है। समय पर खेलकूद एवं पठन-पाठन भी कराया जाता है। कुछ बच्चों ने समिति के समक्ष घर जाने की बात कही। समिति ने उन बच्चों की बात को संज्ञान में लेते हुए अविलंब घर भेजने के दिशा में आपस में चर्चा किया। समिति की न्याय पीठ के सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ घंटों क्रिकेट खेल में भाग लिया। बच्चों के साथ समिति खेलकूद में भाग लेने से बच्चों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ और आपस में काफी धुल मिले। सभी बच्चे उत्साहित होकर के खेलकूद में भाग लिया। समिति ने निरीक्षण के क्रम में बाल गृह मैं तैनात सुरक्षाकर्मी ने भी अपनी बात रखी। सुरक्षाकर्मी में लगे पुलिस के जवान ने समिति से कहा कि हम लोगों को आवास की व्यवस्था होनी चाहिए जो कमरा आवास के लिए दिया गया है। वह कमरा काफी छोटा है। जिससे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समिति के न्याय पीठ ने बाल गृह के कर्मचारी से भी मिलकर बातचीत किया। जांच समिति में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, रोशन कुमार प्रियंका कुमारी शामिल थे।