ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रतलाम के पास खड़े ट्रक से टकराई निजी यात्री बस, दो की मौत, 17 घायल

रतलाम ।   महू- नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सरवड़ जमुनिया के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बस ड्राइवर व दूसरा सहायक ड्राइवर है। ड्राइवर स्ट्रेरिंग में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे सरवन जमुनिया के समीप ट्रक और बस में भीषण हादसा हो गया। इंदौर से रतलाम की ओर आ रही बस ट्रक से जा टकराई। इससे बस ड्राईवर। 45 वर्षीय रईस पठान पुत्र अब्दुल रहमान पठान निवासी पांसल चौराहा एकता नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) व 55 वर्षीय साबिर पुत्र मोहम्मद यूसुफ अब्बासी निवासी काजी खान की मस्जिद जावरा रोड, रतलाम की मौत हो गई। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर होने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में सवार घायलों की चीखे गूंज उठी। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला व पुलिस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया

ये हुए घायल

19 वर्षीय हिना पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम निकुंभ, 22 वर्षीय कल्पना पत्नी किशन सिंह सारंगदेव निवासी ग्राम घोड़ों का खेड़ा, 20 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह गौड़ निवासी निवासी घोड़ो का खेड़ा, 32 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह राजपूत निवासी रावतपुरा उदयपुर, 55 वर्षीय प्रणव लाल पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी नाहरपुरा उदयपुर, 70 वर्षीय भूरा पुत्र गुलाब सिंह मीणा निवासी बड़ीसादड़ी, 24 वर्षीय हंसराज पुत्र जेदू राम चौधरी निवासी भीलवाड़ा, 24 वर्षीय शंभू पुत्र किशन गुर्जर निवासी उदयपुर, 35 वर्षीय रामचंद्र पुत्र मोहन खटीक निवासी निकुंभ, 55 वर्षीय सुरेश पुत्र कालू लाल खटीक निवासी निकुंभ, 42 वर्षीय हितेश पुत्र उदयलाल करेला निवासी नीमच, 22 वर्षीय दीपक पुत्र श्यामलाल गुर्जर निवासी नीमच, 32 वर्षीय जगदीश पुत्र गोपाल जाट निवासी भीलवाड़ा, 28 वर्षीय रामलाल पिता शंकरलाल जाट निवासी सांवरिया जी, 30 वतशिय गोपाल 30 निवासी सोनई भीलवाड़ा, 28 वर्षीय राजा राम पुत्र मोहनलाल मेघवाल निवासी पाली, 20 वर्षीय गोपाल नाथ पुत्र बंसी नाथ निवासी ग्राम मनसा जिला भिलवाड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.