ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एशिया कप को लेकर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

पाकिस्तान से आगामी एशिया कप की मेजबानी छिनी जानी तय है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है। साथ ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि एशिया कप इस बार तटस्थ मैदान पर खेला जाएगा। इसे लेकर पाकिस्तान ने नाखुश है। अगले महीने इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट ने कहा है पीसीबी इस मामले को लेकर आईसीसी के पास जाए। आईसीसी को इस मामले में कुछ करना चाहिए। अब अफरीदी ने कहा है कि बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा। अफरीदी ने ‘समा टीवी’ से कहा, ”क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा? क्या हम भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बहिष्कार करेंगे? मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन हमें किसी न किसी बिंदु पर स्टैंड लेने की जरूरत है।”

अफरीदी ने क्या-क्या कहा?

अफरीदी ने आगे कहा, ”इस मामले में आईसीसी की भूमिका अहम हो जाती है। उन्हें आगे आना चाहिए, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि बीसीसीआई के सामने आईसीसी भी कुछ नहीं कर सकता है।” अफरीदी ने कहा कि बीसीसीआई ऐसा इसलिए कर सकता है क्योंकि उसने अपने आप को काफी मजबूत बनाया है।

अफरीदी ने पीसीबी पर तंज कसते हुए कहा, ”अगर कोई अपने पैरों पर खड़ा होने में असमर्थ है तो उसके लिए इस तरह मजबूत निर्णय लेना आसान नहीं है। उन्हें बहुत सी चीजों को देखना होगा। भारत अगर आंखें दिखा रहा है, तो उसके पीछे यह बात है कि उसने खुद को इतना मजबूत बना लिया है।”

मियांदाद ने भी दिया था विवादित बयान

एशिया कप के मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने कहा था, ”मैं तो पहले भी कहता था, नहीं आते तो भाड़ में जाएं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।” अपने इस बयान पर मियांदाद ने बाद में सफाई भी दी थी। मियांदाद ने कहा कि उनके कहने का मतलब गलत निकाला गया। उन्होंने कहा, ”आप जानते हैं कि भाड़ का मतलब क्या होता है? अगर आपको यहां नहीं खेलना है तो मत खेलो। इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। अगर आप इस मसले पर दोनों देशों के खिलाड़ियों से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि दोनों टीमों के बीच मैच होनी चाहिए। इसका फायदा दोनों देशों को होगा।”

मियांदाद ने आगे कहा था, ”भारत को अगर ऐसा लगता है कि उनके पाकिस्तान नहीं आने से कोई फर्क पड़ेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। पाकिस्तान ने क्रिकेट से लेकर हॉकी तक में कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं। दुनिया भर में पड़ोसी आपस में खेलते हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.