ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योजना के पात्र व्यक्तियों के लिये वरदान साबित हो रही विकास यात्रा: मंत्री दत्तीगांव

भोपाल : विकास यात्रा उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो पात्र होते हुए भी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। यह बात औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने धार जिले के ग्राम बामन्दाकलाँ में विकास यात्रा में कही। उन्होंने कहा कि इनमें मकान, फसल बीमा, पीएम-सीएम सम्मान निधि, जाति प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख शुद्धिकरण, आयुष्मान-आधार कार्ड, स्वामित्व योजना, रोजगार के लिए ऋण दिए जाने सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। विकास यात्रा में जहाँ लोगों की समस्या दूर करते हुए माँग पूरी की जा रही है, वहीं ऐरा प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। विकास यात्रा में नवाचार भी किए जा रहे हैं। मंत्री दत्तीगांव ने बदनावर विधानसभा की ग्राम पंचायत बामन्दाकलाँ में हितग्राहियों को हित-लाभ भी वितरित किए।

मंत्री दत्तीगांव ने मंगलवार को विकास यात्रा में ग्राम पंचायत कड़ोदकला में विभिन्न विकास कार्य का भूमि-पूजन किया, ग्रामीणों से विकास कार्य और क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य अधूरे काम पूरे करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रदेश में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। विकास यात्रा का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.