ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असित मोदी ने फैंस को मिलाया नए ‘टप्पू’ से, जानें किस एक्टर की हुई एंट्री

टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के कई किरदार लोगों के दिलों में बसे हैं। वहीं, कई कैरेक्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें दर्शकों ने शो में ही छोटे से बड़े होते देखा है और इनमें एक हैं टप्पू का क‍िरदार। पिछले साल टप्पू यानी राज अनादकट ने शो को छोड़ दिया था। लगभग 1 साल से इस शो में टप्पू नहीं दिख रहे थे। अब आखिरकार इस शो में नए टप्पू की एंट्री हो गई है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने नए टप्पू के नाम पर से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं कौन है नया ‘टप्पू’…

नीतीश भलूनी निभाएंगे नए ‘टप्पू’ का रोल

‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ में भव्य गांधी और  राज अनादकट के बाद अब नीतीश भलूनी टप्पू के किरदार में नजर आएंगे। नीतीश से पहले शो में टप्पू यानी टिपेंद्र जेठालाल गड़ा का किरदार एक्टर राज अनादकट निभाते थे। पिछले साल राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं है। वहीं, शो में राज की जगह एक्टर नीतीश भलूनी ‘टप्पू’ के रोल में नजर आएंगे। प्रोड्यूसर असित मोदी ने खुद लोगों को नए टप्पू यानी नीतीश से फैंस को मिलाया है।

असित मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हैं कि आज मैं आप लोगों को एक बड़ी ब्रेकिंग न्यूज शेयर करने वाला जा रहा हूं। आज मैं आपको मिलाने जा रहा हूं, आपका प्यारा, आपका दुलारा, आपकी आंखों का तारा, जिसे आप लोग बहुत दिनों से मिस कर रहे हैं। आप लोगों ने जिसे बचपन से खेलते-कूदते, जवान होते देखा है टिपेंद्र जेठालाल गड़ा यानी ‘टप्पू’। वहीं, जेठालाल गड़ा यानी एक्‍टर द‍िलीप जोशी ने कहा, ‘ये आपके लिए नया टप्पू हैं, हमारे लिए तो टप्पू वही है। नए एक्टर आए हैं और काफी उत्साहित हैं। मैं तो बस यही कहूंगा कि ऑल द बेस्‍ट। खूब दिल जीतो।’ सोशल मीडिया पर नए टप्पू को देखकर फैंस के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.