ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरबा में खड़े वाहन में जा घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, घंटों कैबिन में फंसा रहा चालक

छत्तीसगढ़ : कोरबा के मानिकपुर मुड़ापार बाईपास पर खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित ट्रेलर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर ट्रेलर के कैबिन में ही बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर 112 संजीवनी वाहन और 108 मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानिकपुर मुड़ापार बाईपास मार्ग शराब दुकान के पास बने मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जहां एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़े वाहन को ठोकर मार दिया। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन का केबिन पूरी तरह से चिपक गया और उसमें चालक फस गया। घटना रात लगभग एक बजे की है। हादसे के बाद वाहन में फंसा चालक देखकर स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास की बस्ती वालों ने चालक को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सूचना 112, 108 संजीवनी वाहन और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। जहां तत्काल मौके पर पहुंचे वाहन में फंसे चालक का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर केबिन के हिस्से को काटकर किसी तरह चालक को बाहर सुरक्षित निकाला।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन टीपी नगर तरफ से इमलीडुग्गु की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां वाहन फंसे चालक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक सोनू सिह शराब के नशे में धुत था। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.