ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जन-आंदोलन बन गया है पौध-रोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौध-रोपण अब जन-आंदोलन बन गया है। प्रदेशवासी अपने और प्रियजन के जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और परिजन के पुण्य स्मरण पर पौधे लगा रहे हैं। सरकार और समाज के समन्वित प्रयासों के बेहतर परिणाम प्रदेश को मिलेगें। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, शहतूत और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मिशन सस्टेनेबल इंडिया के नेशनल कन्वीनर सुनील कुमार सूद तथा गृह शिक्षा केंद्र के राजा सोलंकी, पीयूष सोलंकी, संजय रजक, राकेश रजक और पल्लवी सोलंकी ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अभिषेक बाजपेई तथा रिचा अभिषेक बाजपेई ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। सर्व कुलदीप शुक्ला, कल्पेश शुक्ला और धनेंद्र शुक्ला भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.