ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 फरवरी से शुरू होगी दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच 4 नई डेमू ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच चार अतिरिक्त डेमू ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे इस रूट के यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही दल्लीराजहरा से केंवटी तक भी एक डेमू चलाए जाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी से शुरू जाएगा। रेल मंडल रायपुर ने इन ट्रेनों को लेकर समय सारणी भी जारी कर दी है। दुर्ग से दल्लीराजहरा और दल्लीराजहरा से दुर्ग के बीच 4 और दल्लीराजहरा से केवटी के मध्य 1 डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। इस रूट मे पहले से 08815 रायपुर-केंवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08824 दुर्ग- दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल, 08818 केवटी-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।

जारी की गई समय सारणी

1. गाड़ी संख्या 07817 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 10 फरवरी से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
2. गाड़ी संख्या 07823 दल्लीराजहरा-केवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
3. गाड़ी संख्या 07825 दल्लीराजहरा- दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 11 फरवरी 2022 से प्रतिदिन आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
4. गाड़ी संख्या 07827 दुर्ग-दल्लीराजहरा डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी,2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
5. गाड़ी संख्या 07826 दल्लीराजहरा-दुर्ग डेमू पैसेंजर स्पेशल 14 फरवरी 2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार को आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.