ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निक्की और साहिल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

दिल्ली के चर्चित निक्की हत्याकांड मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है। निक्की और साहिल ने साल 2020 में ग्रेटर नोएडा के जिस आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों की जयमाल की फोटो सामने आई है।

निक्की हत्याकांड मामले में साहिल शुरुआत से पुलिस को गुमराह कर रहा था कि वो और निक्की लिव-इन में रह रहे थे लेकिन अब साहिल के खुलासे ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।

साहिल के मित्र बने शादी के गवाह

पुलिस जांच में साहिल ने खुलासा किया कि उसकी और निक्की की 2020 में ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी हो गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अनुसार वह दोनों लिव-इन में नहीं बल्कि पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। इस शादी में साहिल के मित्र गवाह बने थे।

शादी में बेहद खुश थे दोनों

मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस शादी के दो लोग गवाह थे लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह निक्की की तरफ से थे या साहिल की तरफ से। पुजारी ने बताया कि दोनों जब शादी के लिए आए थे तो बेहद खुश दिख रहे थे। वह तो ऐसी किसी वारदात के बारे में सोच भी नहीं पा रहे।

साहिल और निक्की की शादी कराने वाले पुजारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा की टीम शुक्रवार रात मंदिर में आई थी और शादी से जुड़े सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई।
साहिल के परिवार को थी शादी की जानकारी

साहिल के पिता व दोस्तों को उसके और निक्की के शादी की जानकारी थी। ये बात अपराध शाखा की जांच में सामने आई है। सब जानकर भी साहिल के पिता ने उस पर निक्की को छोड़कर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया और शादी करवाई भी। यही नहीं साहिल ने निक्की के शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रखने के बाद अपने पिता को भी कत्ल की पूरी जानकारी दे दी थी, इसके बावजूद वह चुप रहे और साहिल की दूसरी शादी करवाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.