ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खड़े ट्रक से टकराई ईको कार और बाइक, एक की मौत, 11 लोग घायल

दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नही ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जामगांव आर थाना क्षेत्र में देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को दुर्ग  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एसडीओपी पाटन देवांश राठौर ने बताया कि भिलाई के जामुल क्षेत्र निवासी एक परिवार सगाई कार्यक्रम में गए हुए थे। जो देर रात 11 बजे 10 लोग इको कार सीजी 07 सीसी 6028 से वापस जामुल लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम पौहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई इस घटना में इको कार चालक खोमन सिन्हा पिता भान सिंह (28 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार खेमलाल साहू (28 साल), किशन सिन्हा (43साल), जीवन साहू (34 साल), शत्रुघन साहू (45 साल),राजाराम साहू ( 55 साल), जागेश्वर साहू ( 17 साल), निर्मल साहू (43 साल), रेखलाल साहू (34 साल) और गुलाब चंद्र (40 साल) घायल हो गए। सभी लोग जामुल के रहने वाले है सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व कार को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है ।

पुलिस के मुताबिक ईको कार ट्रक से इतनी तेज टकराई कि उसके सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इको कार का चालक खोमन सिन्हा स्टेयरिंग में बुरी तरीके से फंस गया था। जिसकी वजह से चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेजा दिया है। इस दुर्घटना में कार के पीछे बाइक सवार दो लोग भी तेज रफ्तार में आ रहे थे। दुर्घटना को ध्यान नही दिया और ट्रक के पीछे जा टकराए। इस टक्कर में बाइक सवार डोमेंद्र कोसरे (16 साल) और गोविदं सिंह (22 साल) बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.