ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगी

कटिहार। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है ।
इस संबंध में एन एफ रेलवे मुख्यालय के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जोगबनी अगरतला के बीच दो ट्रिप के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन आनंद विहार से जोगबनी के लिए आगामी 4 मार्च और 11 मार्च को 15:30 में खुलेगी। जबकि जोगबनी से ट्रेन आनंद विहार के लिए आगामी 6 मार्च और 13 मार्च को 1:20 में खुलेगी।
यह ट्रेन मुख्य रूप से फारबिसगंज ,कटिहार , छपरा , लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए परिचालित निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अप डाउन में परिचालित होगी। वहीं अब वेटिंग लिस्ट यात्रियों को लिए एक सुनहरा अवसर है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर होली स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी सहित कुल 23 बोगी जोड़ी जाएंगी। इसके अतिरिक्त रेल प्रशासन द्वारा सिकंदराबाद अगरतला भाया मालदा 13 ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। जो आगामी 6 मार्च 2023 से 29 मई 2023 तक सिकंदराबाद से प्रत्येक सोमवार को परिचालित होगी और वापसी में अगरतला से यह ट्रेन आगामी 10 मार्च से 2 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार के दिन साप्ताहिक रूप में अप डाउन में परिचालित होगी। वही होली स्पेशल ट्रेन चालू होने से यात्रियों ने काफी राहत मिलेगी। उक्त स्पेशल ट्रेनों में यात्री ऑनलाइन अथवा आरक्षण केंद्र से यात्रा टिकट ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.