ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं : उपेन्द्र यादव

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत सोने का चिड़िया कहला रहा है और विश्वगुरू के कतार में है। महागठबंधन के सभी नेता ख्याली पुलाव पका रहे हैं तथा मुंगेरी लाल के हसीन सपना देख रहे हैं। महागठबंधन में सैकड़ों उम्मीदवार प्रधानमंत्री पद के कतार में खड़ी है, बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी के द्वारा ये कहना की बीजेपी 100 सीट पर सिमट जायेगी ये उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में पूरे देश एवं राज्य में चैमुखी विकास हुआ है। देश में 2024 क्या 2029 में भी प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नही है, इस बार एनडीए गठबंधन लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीट लाएगी। बिहार की जनता ने सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास बनाम विनाश मिशन के साथ एनडीए के हाथों को मजबूत कर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 2024 लोकसभा में नरेंद्र मोदी जी को भारी बहुमत से जिताने का काम करेगी। आजादी के बाद 60 सालों तक कांग्रेस सत्ता में रहने के बाद भी देश और प्रदेश की जनता की कभी भी कल्याण नहीं कर पाया। देश की जनता काफी समझदार है भारत दिन प्रतिदिन शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.