ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपराध की घटनाओं से दहल रहा बिहार, मुख्यमंत्री मौन : तारकिशोर प्रसाद

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि बिहार में हो रहे लगातार अपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब वे भाजपा के साथ रहे, विकासपुरुष की अपनी छवि गढ़ने में सफल रहें, मगर भाजपा से अलग होकर राजद जैसे अराजक दल के साथ जब भी गए न केवल बिहार का विकास बेपटरी हुआ, नीतीश कुमार की छवि भी ध्वस्त हुई। करीब छह महीने से नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोड़ कर राजद की वैशाखी से अपनी कुर्सी को बचाए जरूर है, मगर इस छोटी अवधि में ही बिहार एक बार फिर तेजी से ‘जंगलराज’ का आकार लेता जा रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधी कोहराम मचाए हुए हैं। राजद का बुनियादी चरित्र ही अपराधियों को संरक्षण देकर समाज को भयभीत रखना है। राजद के सत्ता का साक्षीदार बनते हुए अपराधी निर्भय और बेखौफ हो गए हैं। उस राजद के साथ सरकार चला कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन और अपराधमुक्त बिहार की बात नहीं कर सकते हैं। केवल मुख्यमंत्री ही राजद के दबाव में नहीं है, बल्कि प्रशासन और पुलिस तंत्र भी सत्ता के हस्तक्षेप से हलकान है। इसी का नतीजा है कि किसी भी बड़ी और संज्ञेय आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई करने से पुलिस पीछे हट जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक ऊहापोह और अस्थिरता की भी स्थिति है। परिणामतः प्रशासन किंकर्त्तव्यमूढ और दिशाहीन है। राजनैतिक नेतृत्व के बीच जारी खींचतान की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों की निष्ठाएं बंट गई है। छपरा, सीवान, फतुहा, कांटी, जेठुआ, समस्तीपुर आदि की घटनाएं बता रही है कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका हैं। अपराधी दिन-दहाड़े अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बच जा रहे हैं। बिहार एक बार फिर तेजी से विकासहीनता और अराजकता के दौर में जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का कुर्सी प्रेम दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.