ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 मुंबई में सिंगर सोनू निगम के साथ बदसलूकी 

 बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम की मुंबई के चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी की गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खबर है कि उनकी टीम के सदस्यों पर सोमवार रात मुंबई के चेंबूर में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान शिवसेना के एक विधायक और उनके समर्थकों द्वारा हाथापाई की गई. इस हमले में सोनू के सहायक रब्बानी खान को चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सोनू निगम ने इस मामले की शिकायत चेंबूर थाने में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं सिंगर और उनकी टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की की वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार सोनू निगम चेंबूर फेस्टिवल में गाना गाने पहुंचे थे. इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फरतेपेकर के कार्यकर्ताओं और सोनू निगम के अंगरक्षकों के बीच कहासुनी हो गई थी. इसी दौरान उनके बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सोनू निगम शो के बाद अपने असिस्टेंट के साथ स्टेज से नीचे उतर रहे थे और लोग उनके पास सेल्फी लेने के लिए आ रहे थे. इस दौरान उन्हें एक तरफ ले जाते समय सहायक को धक्का लगा और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस बीच सोनू निगम को इसमें कोई चोट नहीं आई लेकिन सोनू निगम के सहायक को इलाज के लिए पास के जैन अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.