ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जागरूकता के साथ जिले में लोगों को सर्वजन दवा खिला रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी : सीएस डॉ वीरेंद्र चौधरी

19.27 लाख  लोगों को खिलाई जा चुकी है दवा

48 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया

बेतिया । जिले के लोगों को फाइलेरिया रोग से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गम्भीर है। जिले के सिविल सर्जन डॉ  बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि- जिले के लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एमडीए अभियान में आशा व आशा फैसिलिटेटर, जीविका कर्मी, व स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम पूरी मुस्तैदी  के साथ अभियान की सफलता में लगी हुई है। लोगों को जागरूक करते हुए 19 लाख 27 हजार 269 लोगों को सर्वजन दवा खिलाई जा चुकी है। जबकि 48 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गम्भीर रोग है जिसका इलाज नहीं किया जा सकता है।  इसलिए सभी निर्धारित आयु वर्ग के  लोग दवा का सेवन जरूर करें औऱ फाइलेरिया से सुरक्षित रहें। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिले के मझौलिया, नरकटियागंज, सहित कई प्रखंड क्षेत्रों के युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं को फाइलेरिया (हाथीपाँव) से बचाव के बारे में जागरूक किया गया है । साथ हीं  आशा व जीविका कार्यकर्ताओं की मदद से  लोगों को अल्बेंडाजोल व डीईसी की दवा  खिलाई गई। इस अवसर पर लोगों को समझाकर दवा सेवन कराने में श्यामसुंदर कुमार, पीसीआई के प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह का भी योगदान रहा। वहीं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र कुमार व केयर इंडिया के डीपीओ मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जिले में अब एमडीए अभियान का दूसरा मॉप अप राउंड शुरू है। उन्होंने बताया कि  जिले के कुछ प्रखंडों में महिलाओं,बुजुर्गों ने जानकारी के अभाव में दवा खाने से इंकार कर दिया था,परन्तु समझाने पर उन्होंने दवा खाई। वहीं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र कुमार ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति  की  तरफ से अधिकारी भी आकर क्षेत्र में घूमकर फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वजन दवा की खुराक  फाइलेरिया से मुक्ति दिलाती है। फाइलेरिया से बचने का यह बेहतर विकल्प है। इसलिए दवा का सेवन जरूर करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.