ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मातृ वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने की म.प्र. की सराहना

भोपाल : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री चौहान का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित नवाचारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। केन्द्रीय मंत्री ईरानी आज नई दिल्ली से महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पालना योजना तथा निर्भया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री चौहान केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा नई दिल्ली से ली गई बैठक में समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पर्याप्त राशि आवंटित करने के लिए केन्द्र शासन का आभार मानते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बाल देख-रेख संस्थाओं को छोड़ने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग देकर समाज में पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आरंभ की गई है। योजना में इन बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही रोजगार प्राप्त करने में भी उनकी मदद की जाती है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास दीपाली रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.