ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस स्टील कंपनी के शेयर में मचा तहलका

एनएमडीसी स्टील के शेयर सोमवार को BSE और NSE स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गए. एनएसई और बीएसई दोनों पर शेयर 31.75 रुपये पर लिस्ट हुए. अक्टूबर 2020 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनएमडीसी से संयंत्र के डीमर्जर और रणनीतिक खरीदार को केंद्र की पूरी हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दे दी थी. सरकारी हिस्सेदारी बेचने से होने वाली आय सरकारी खजाने में जमा होगी. दरअसल, पिछले साल कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने एनएमडीसी लिमिटेड से एनएमडीसी स्टील, छत्तीसगढ़ में ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट के डीमर्जर को मंजूरी दे दी थी.

डीमर्जर

डीमर्जर के बाद नगरनार स्टील प्लांट (NSP) एक अलग कंपनी बन गई. वहीं डीमर्जर के बाद एनएमडीसी के शेयरधारक भी अपनी शेयरधारिता के अनुपात में डीमर्ज की गई कंपनी (एनएसपी) के शेयरधारक बने रहेंगे. इसलिए सरकार के पास NSP का 60.79 प्रतिशत हिस्सा है और शेष हिस्सेदारी खुदरा और संस्थागत निवेशकों के पास होगा. स्वामित्व वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए एनएमडीसी शेयरधारकों को एनएमडीसी स्टील का एक शेयर आवंटित किया गया था.

स्टील कंपनी

वहीं कंपनी निजीकरण के लिए तैयार है. सरकार प्रबंधन नियंत्रण के साथ अपनी हिस्सेदारी का 50.79% बेचना चाहती है. DIPAM के सचिव तुहिन कांता पांडे ने कहा था कि सरकार को NMDC स्टील के निजीकरण के लिए कई प्रारंभिक बोलियां प्राप्त हुई हैं और लेनदेन अब दूसरे चरण में चला जाएगा. सरकार ने 1 दिसंबर, 2022 को रणनीतिक बिक्री के लिए प्रारंभिक बोलियां या रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की थी और बोली लगाने की अंतिम तिथि 27 जनवरी थी.

स्टील

वहीं पिछले साल जुलाई में NMDC ने कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी NMDC स्टील और उनके संबंधित लेनदारों और शेयरधारकों के बीच व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ नगरनार आयरन एंड स्टील प्लांट (NISP) का डीमर्जर शामिल था. इस योजना के तहत, नगरनार, छत्तीसगढ़ में एनआईएसपी संयंत्र एनएमडीसी से एनएमडीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएमडीसी स्टील (एनएसएल) में अलग हो जाएगा.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.