ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BCCI करेगा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित

भारतीय क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। यश धुल की कप्तानी वाली टीम ने शनिवार रात एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 14 गेंद शेष रहते इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। खिताबी पंच लगाने वाली भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सम्मानित करेगा। बीसीसीआई ने रविवार को ही टीम के प्रत्येक संदस्य को 40 लाख रुपये, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीस टीम एंटीगा से गयाना के लिए रवाना हो गई, जहां टीम ने भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात की। वेस्टइंडीज में सफलता का जश्न मनाने का अधिक समय नहीं है और टीम रविवार शाम भारत की लंबी यात्रा के लिए रवाना होगी। टीम एम्सटर्डम और बेंगलुरू होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी, जहां बीसीसीआई उन्हें सम्मानित करेगा।

भारत ने दिल्ली के खिलाड़ी और कप्तान यश धुल की अगुआई में खिताब जीता है। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी ऋषिकेश कानिटकर के हाथों में थी जबकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के मार्गदर्शन के लिए टीम के साथ थे। धुल और उप कप्तान शेख रशीद सहित भारत के पांच खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले चार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के लिए यह रिकॉर्ड पांचवां खिताब है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.