ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पत्नी ने दोस्त के साथ मिकर की पति हत्या

शहर के छोटूराम नगर के एक मकान में गली-सड़ी अवस्था में मिले राजकुमार नामक व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी व उसके दोस्त पर है।

हत्या कैसे की गई है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के जीजा की शिकायत पर पत्नी व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी फरार हैं।

शव गली-सड़ी अवस्था में मिला

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को छोटूराम नगर में एक व्यक्ति का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला था। शव की शिनाख्त यूपी के जिला आगरा के थाना साहगंज के नंगला पृथ्वीनाथ निवासी राजकुमार के रूप में हुई थी। वीरवार को यहां पहुंचे राजकुमार के जीजा रामदास पुत्र कालीचरण ने बताया कि राजकुमार छोटूराम नगर में अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहता था।

पति से रहती थी अलग

करीब दो साल से उसकी पत्नी पूनम से अनबन चल रही थी और इस कारण वह राजकुमार से अलग रहती थी। राजकुमार को अपनी पत्नी पूनम के चरित्र पर शक था, क्योंकि पूनम की दोस्ती बिहार के जिला वैशाली के गांव गौखुलपुर निवासी शिवदयाल के साथ थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.