ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 यूएनजीए में यूक्रेन पर चल रही वार्ता के बीच कश्मीर का राग अलापा पाक

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस-यूक्रेन संघर्ष पर स्पेशल सत्र का आयोजन किया गया था। सभी देश यूक्रेन में शांति कैसे कायम हो, इसको लेकर मंथन कर रहे थे। भारत अपने स्टैंड पर कायम रहा। हालांकि, वोटिंग से खुद को अलग रखा। वहीं, पाकिस्तान पहले की तरह इस बैठक में भी कश्मीर राग अलापने लगा। जम्मू-कश्मीर का जिक्र करने पर भारत ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा। भारत ने पाकिस्तान के इस उकसावे को अफसोसजनक और गलत जगह की गई बात करार दिया। इसके अलावा आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने के पाकिस्तान के पिछले रिकॉर्ड का भी जिक्र किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि मैं आज इस मंच पर कहना चाहता हूं कि भारत इस बार पाकिस्तान के दुष्ट उकसावे का जवाब नहीं देने का विकल्प चुनता है। हमारी पाकिस्तान के प्रतिनिधि को सलाह है कि उत्तर के अधिकार के तहत हमारे द्वारा अतीत में दिए कई जवाबों को देखें। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने आपातकालीन विशेष सत्र के दौरान यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के दौरान अपनी बात करते हुए जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया, जिसके बाद माथुर ने बृहस्पतिवार को उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। माथुर ने कहा कि पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, जिसका आतंकवादियों को पनाह देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है और वह बेधड़क ऐसा करता है। दो दिन की गहन वार्ता के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए हैं कि शांति के मार्ग पर चलकर ही संघर्ष की स्थिति से निपटा जा सकता है। ऐसे में यह गलत समय पर की गई बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.