ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खनन विभाग ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, एक गिरफ्तार

नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर नदी से खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया। वहीं मौके पर से एक चालक को गिरफ्तार किया। जब्त ट्रैक्टर और गिरफ्तार चालक को रजौली थाना को सुपुर्द कर दिया। खनन विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि सतगिर नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से ढूलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लोड करते हुए पाया गया। एक चालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के पुत्र रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बालू चालक को शुक्रवार को स्वास्थ जांच करा कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग और रजौली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है,लेकिन फिर भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।रजौली में धड़ल्ले से अवैध बालू का खनन का खेल जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.