ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

यात्री को रेल मदद ऐप से पुनः मिला ट्रेन में खोए हुए सपनो का झूला

कटिहार। रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर जारी किए गए ऐप और हेल्प लाइन नंबर 139 काफी कारगर साबित हो रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला जब बीते 21 फरबरी को प्रीतम कुमार नाम का एक यात्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ ट्रेन संख्या 15708 (आम्रपाली एक्सप्रेस) से लुधियाना से कुर्सेला जा रहा था । उसने अपने नवजात शिशु नमन कुमार के लिए एक सुंदर झूला खरीदा था।उसे झूले में झुलाने के लिए और भी बहुत सारे सपने मान में स्जोयें घर जा रहा था परन्तु अपने सपनों को हकीकत में बदलने से पहले ही वे कुर्सेला स्टेशन पर उतरने की जल्दी में झूले को ट्रेन में ही भूल कर ट्रेन से उतर गए। यात्री द्वारा रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई नई ऐप रेलमदद के हेल्पलाइन नंबर 139 के तहत इसकी सूचना दी। उसके बाद तुरंत उन्हें कटिहार सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, रेल सुरक्षा बल से एक कॉल आया और छूटे हुए झूला का विवरण पूछा गया। उसने अपने सपनों का झूला वापस पाने की उम्मीद के साथ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, रेल सुरक्षा बल, कटिहार को इसकी जानकारी दी । अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, कटिहार ने कटिहार जाने वाली ट्रेन (आम्रपाली एक्सप्रेस) के कोच नंबर बी 4 के बर्थ नंबर 26 और 27 में झूला की खोज के लिए रेल सुरक्षा बल, कटिहार (पूर्व) को मामले की सूचना दी। झूला के प्रति परिवार के प्यार और स्नेह को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा कटिहार रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से मामले को संज्ञान में लेने और किसी भी तरह से बच्चे का खोया हुआ झूला वापस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अनुवर्ती कार्यवाही करने पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर स्थापित रेल सुरक्षा बल, चौकी कटिहार (पूर्व) के अधिकारी एवं अन्य कर्मियों ने मिलकर गाड़ी संख्या 15708 (आम्रपाली एक्सप्रेस) की प्रतीक्षा कर रहे थे जो उक्त गाड़ी के आने पर उसके वातानुकूलित बोगी संख्या 04 की तलाशी ली और बर्थ संख्या 26 से खोया हुआ झूला को बरामद कियाऔर उक्त मामले की जानकारी रेल यात्री प्रीतम कुमार को दी गई। जिसके बाद प्रीतम कुमार को बड़ी राहत महसूस हुई और परिवार एक बार फिर अपने सपनों के झूले में नवजात को झूला झुलाने का सपना देखने लगा । यात्रा के दौरान नवजात शिशु नमन कुमार काफी थकावट महसूस कर रहा था इसलिये उसके माता-पिता को कटिहार आने में असमर्थता व्यक्त की। उनकी हालत को देखते हुए दिनांक 22.02.2023 को रेल सुरक्षा बल के कमांडेंट कमल सिंह के निर्देश पर कटिहार मंडल की आरपीएफ एक टीम जिसमे इंस्पेक्टर बिमल कुमार दास, अंकित कुमार सहित अन्य आरपीएफ के लोग मौजूद थे, कुर्सेला स्थित उनके घर मिल्की गाव पहुंचे और उनके सपनो का झुला नवजात शिशु नमन कुमार और उनके माता पिता को सुपर्द किया। अपने सपने को साकार करने के साथ-साथ ऐसी यात्री अनुकूल प्रणाली शुरू करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और अपना खोया हुआ झूला को पाकर पूरा परिवार में खुशी की लहर छा गई और अपना ललना को झुलाने में मस्त हो गए। यात्री प्रीतम कुमार अपने परिवार सहित रेल सुरक्षा बल, कटिहार ईस्ट पोस्ट को अपना खोया हुआ झूला वापस लाने के लिए और तत्परता पूर्वक हर संभव प्रयास करने के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.