ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमित शाह का पटना कार्यक्रम ऐतिहासिक : डॉ सियाराम

फतुहा। स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह किसान मजदूर समागम बापू सभागार पटना में आज 25 फरवरी को होगा। शुभ समारोह को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। भाजपा बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने कहा कि मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर खुसरूपुर, दनियावां, फतुहा के हजारों लोग शामिल होंगे। सियाराम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताए रास्तों पर चलकर ही देश के किसान और मजदूरों को उथान में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अमित शाह जी पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना हवाई अड्डा से बापू सभागार तक 15 जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा 20 से ज्यादा झंडे लगाए गए हैं तथा शहर के अंदर 50 से ज्यादा तोरण द्वार भी लगाए गए हैं। पटना हवाई अड्डा अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, राजवशी नगर ,हनुमान मंदिर पूनाइचक मोड़ बोरिंग रोड ,पेट्रोल पंप के सामने ,पटना विमेंस कॉलेज, आयकर गोलंबर ,तारामंडल, हीरा पैलेस ,डूमराव पैलेस, फ्रेजर रोड, टाइम्स ऑफ इंडिया के सामने, यूथ हॉस्टल के सामने, मौर्या साइंस सेंटर, बिस्कोमान भवन, तक भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की गई है‌। फतुहा से भाजपा मीडिया प्रभारी भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष शोभा देवी, राणा राजेन्द्र पासवान, भास्कर लाल पटवा, अरविंद यादव, केशर, प्रसाद, रामजी प्रसाद, मधु सिन्हा, विजय वत्स, सत्येंद्र पासवान,पिंकी देवी,किरण गुप्ता, अनील कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, अंकुश कुमार आशीष कुमार अमीषा, अनीता पाटनी, शोभा पटेल, ममता पटेल, अनामिका पाण्डेय, अरुण कुमार झा,अभिषेक झा, पुजा कुमारी, रंजीत प्रसाद साह, शैलेश गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, दीपू सिंह, शिल्पी कुमारी, रूबी देवी, पंकज कुमार आदि शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.