ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

वैदिक रिती,मंत्रोच्चार से किया गया औसधिय गुणयुक्त मेडिसिनल प्लांट का वृक्षारोपण

सासाराम 7 फरवरी 2022 सामाजिक संस्था होपप्लस फाऊंडेशन के तत्वाधान में एवं प्रज्ञा कुंज सोसाइटी द्वारा औसधिय गुणों से युक्त मेडिसिनल प्लांट का वृक्षारोपण वैदिक रिती और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय आलोक सिंह की स्मृति में उनके पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश नंदन सिंह ने बताया कि स्व अलोक सिंह अपने लघु जीवन काल में हमेशा आमजनों की सेवा और मदद के लिए तत्पर रहते थे उनके मरणोपरांत ये औसधिये वनस्पति अपने औसधिय गुणों से लोगों की सेवा करेंगे। स्वर्गीय सिंह की पत्नी अंजलि सिंह ने इन मेडिसिनल प्लांट को प्रज्ञा कुंज के इको पार्क में जनमानस की सेवा में समर्पित कर स्वर्गीय सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उक्त अवसर पर प्रज्ञा कुंज सोसाइटी के अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह के सानिध्य में दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना सभा भी आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अंजलि सिंह, डॉ पूजा सिंह, संजीव पराशर, जितेंद्र सिंह, विमलेश सिंह, धनंजय राय, संजीव रंजन सिंह, विवेक सिंह और डॉ दुर्गेश नंदन सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.